केबल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों में नाराजगी
गाजीपुर, मई 18 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के उसीया गांव के उत्तर दिशा स्थित पानी टंकी वाले 400 केवीए ट्रांसफार्मर से निकले केबल में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान ने बताया कि नया केबल लगाए जाने के बाद से लगातार कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा लगाया गया केबल गुणवत्ताहीन है। लाइनमैन अली नवाज खान ने भी पूर्व में केबल में आग लगने की बात स्वीकार करते हुए बताया था कि केबल लो क्वालिटी का है तथा अधिक लोड पड़ने से बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- केबल में शॉर्टसर्किट से लगी आग, ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.