गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। क्षेत्र के उसीया गांव के उत्तर दिशा स्थित पानी टंकी वाले 400 केवीए ट्रांसफार्मर से निकले विद्युत केबल में शनिवार रात करीब आठ बजे अचानक शॉर्टसर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट होते ही मदरसे के पास केबल धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान ने बताया कि नया केबल लगाए जाने के बाद से लगातार कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा लगाया गया केबल गुणवत्ताहीन है। लाइनमैन अली नवाज खान ने भी पूर्व में के...