केबल में लगी आग, 200 घरों की ठप हुई बिजली
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गर्मी के ताप और ओवरलोड के कारण रविवार को विद्युत उपकेंद्र सूर्यकुंड के शहीद अब्दुल्ला नगर में एबीसी केबल में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से बिजली काटी गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। शहीद अब्दुल्ला नगर में रविवार शाम करीब 7:30 बजे गर्म होकर एबीसी केबल में आग लग गई। सड़क के किनारे पोल पर अचालक लगी आग से सड़क पर आवागमन ठप हो गया। मरम्मत कार्य के लिए क्षेत्र के एक 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को बंद करना पड़ा, जिससे करीब 200 के घरों की बिजली बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- नादान महल रोड पर केबल फाल्ट, 15 घंटे बिजली-पानी ठप बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि एबीसी केबल में आग लगी है। कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.