गंगापार, फरवरी 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार की रात बारह बजे के लगभग बिजौरा उपकेन्द्र की आपूर्ति केबिल फाल्ट होने से ठप हो गई, जिससे इस उपकेंद्र से जुड़े रामनगर बाजार सहित दर्जनों गांवो की बिजली पूरी तरह ठप रही। सुबह जब उपकेंद्र पर कर्मचारी पहुंचे तो जेई मांगेराम इन कर्मचारियों को लेकर बिजली फॉल्ट ढूढ़ने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद उपकेंद्र से चार किलोमीटर दूर मेजारोड रेलवे लाइन के पास स्थित हड़हियामोरी के पास से गुजरने वाली केबल में फॉल्ट मिल गया। भ्रष्ट केबल के स्थान पर दूसरी जोड़कर किसी तरह लाइन साढ़े तीन बजे के लगभग लाइन चालू की गई। बिजली व्यवस्था ठप होने से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित होने वाले पेयजल समूह सहित अन्य व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। मेजारोड के ओवर ब्रिज के पास स्थित 133 केवीए उप स्थान से बिजौरा उपकेंद्र को बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.