केबल में आग लगने से 50 घरों की बिजली गुल
औरैया, मई 16 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में शुक्रवार देर रात विद्युत केबल में आग लगने से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद विद्युत विभाग ने नई केबल जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। मोहल्ले की गली से गुजर रही विद्युत केबल में अचानक आग लग गई। केबल से उठती लपटें देखकर आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई, जिसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- फ़ॉल्ट और कटौती से बिलबिलाए उपभोक्ता केबल जलने से पूरे मोहल्ले में रातभर अंधेरा छाया रहा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच रात गुजारनी पड़ी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.