चंदौली, फरवरी 9 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद ब्लॉक के मढ़िया गांव में धन-धनेश्वर मंदिर के सामने दूर संचार की एक निजी कंपनी की ओर से भूमिगत फाइबर केबिल बिछाए जाने के लिए मशीन से खुदाई की गई है। इस दौरान जलनिगम की भूमिगत पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। जलनिगम की आपूर्ति शुरू होते ही जलनिगम का पानी बहाव पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर शुरू हो जाता है। जिसके कारण ग्रामीणों के घर तक पानी नही पहुंच पा रहा है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। पड़ाव क्षेत्र में एक दूर संचार कंपनी की भूमिगत फाइबर केबिल डालने के लिए आधुनिक मशीन से खोदाई की जा रही है। इस दौरान कुछ दिन पहले मढ़िया गांव स्थित धन धनेश्वर मंदिर के समीप जलनिगम की भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी बिना मरम्मत किए उसी तरह छोड़ दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.