प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- प्रतापगढ़। शहर के दहिलामऊ उपकेंद्र को बाबागंज विद्युत उपकेंद्र की मदद से एक कॉमन भूमिगत 33 केवीए की लाइन से जोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह 11 से बारह बजे तक बाबागंज उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। इस दौरान बलीपुर, भंगवाचुंगी, डीएम आवास रोड, एसपी कार्यालय के समीप, कोर्ट के पास, हाईवे पर बाबागंज सहित 8 सेक्शन प्वाइंट पर केबल बंच कराई गई। बाबागंज उपकेंद्र के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि कॉमन मेन लाइन का ट्रायल करते समय शनिवार को एक घंटे बिजली गुल रही। रविवार को इसी कॉमन लाइन पर करंट प्रवाहित कर टेस्टिंग कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.