अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़। सुदामापुरी फीडर पर केबल फुंकने से मंगलवार को आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तकनीकी खराबी के चलते करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। बिहारी नगर, पला रोड और सासनी गेट जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चार घंटे की लंबी कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। दूसरी ओर शिवपुरी, रघुवीरपुरी, बारहद्वारी और नौरंगाबाद क्षेत्रों में दिनभर बिजली आती-जाती रही। बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का डर भी उपभोक्ताओं को सताता रहा। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके प्रभावित उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को ऐसी तकनीकी समस्य...