मेरठ, अप्रैल 30 -- भीषण गर्मी के बीच बुधवार देर रात सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की पुरानी बिल्डिंग में बिजली केबल फुंकने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक बिजली गुल होने से वार्डों में अंधेरा छा गया और पंखे व अन्य जरूरी उपकरण बंद हो गए। इससे भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को पूरी रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें, कि देर रात अचानक बिजली केबल में फॉल्ट आने के कारण पुरानी बिल्डिंग की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल हो गया और कई मरीजों को बाहर खुले में बैठने को मजबूर होना पड़ा। तीमारदारों ने हाथ से पंखा झलकर मरीजों को राहत देने की कोशिश की।गुरुवार सुबह मामले की सूचना पर बिजली कर्मियों को बुलाया गया, जिन्होंने खराब केबल की मरम्मत का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर में बिजली आपूर्...