केबल पर पेड़ की डाल गिरी, शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में पेड़ की डाल काटने के दौरान वह केबल पर जा गिरी। जिससे केबल टूटकर अस्पताल परिसर के घासफूस पर गिर गई। इससे यहां परिसर में घासफूस में आग की लपटें तेज हो गई। अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर अस्पताल कर्मियों के साथ अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम रानीगंज पहुंची और आग को बुझाया। गौरा विद्युत उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे फिर टूटे केबल को ठीक कराया गया। तब अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। बताया जाता है कि जब पेड़ की डाल काटने के दौरान वह टूटकर केबल पर गिरी तो आपूर्ति चल रही थी। जिससे स्पार्किंग हुई और चिंगारी जमीन पर गिरी, घास फूस में आग लग गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.