केबल ड्रम और बिजली का तार चोरी
गंगापार, जून 19 -- थाना क्षेत्र के सोनाई गांव में बिजली मरम्मत कार्य के लिए रखा गया केबल ड्रम और बिजली का तार गुरुवार रात चोर उठा ले गए। बताया गया कि ठेकेदार द्वारा कई माह पहले प्राथमिक विद्यालय के पास बिजली सामग्री रखवाई गई थी। गांव के पांच लोग पिछले तीन माह से विद्युत कार्य में लगे हुए थे और आगे के कार्य के लिए ठेकेदार का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह सामान गायब मिलने पर कार्यरत लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कर्मचारियों के अनुसार चोरी हुए केबिल ड्रम और तार की कीमत लाखों रुपये हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.