प्रयागराज, जून 20 -- शहर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को फॉल्ट, केबल जलने और विद्युत उपकरणों के रखरखाव कार्यों के कारण कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। खुल्दाबाद, बैरहना, साउथ मलाका, बैदनटोला, अटाला, मिर्जा गालिब और मधवापुर समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। खुल्दाबाद उपकेंद्र के खुर्शीद कॉलोनी क्षेत्र में एबीसी के दो फेस आपस में चिपक जाने से शनिवार दोपहर एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, बेनीगंज फीडर बंद कर भोला ट्यूबवेल के पास नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया, जिसके लिए एक घंटे से अधिक का शटडाउन लिया गया। एसडीओ न्यू खुसरोबाग अनिल यादव ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर से क्षेत्रवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। शनिवार शाम दायराशाह अजमल में केबल जलने तथा बैदनटोला में बंच केबल खराब होने ...