केबल जलने से 90 घरों की बिजली गुल, तीन दिन से परेशान ग्रामीण
रामपुर, जून 22 -- मधुकर बिजलीघर से जुड़े परोता गांव में एबीसी केबल जल जाने से करीब 90 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन दिन से गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है, वहीं मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो चुके हैं। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए आसपास के गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी और बढ़ गई है।ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत डीएम कंट्रोल रूम, क्षेत्रीय विधायक और बिजली विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक खराब केबल बदलने या बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीण अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.