सुल्तानपुर, मई 14 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ क्षेत्र में स्थित पांडेयपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर की नगर पंचायत क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। पुराने बसपा कार्यालय के बगल मौजूद दियरा रोड के ट्रांसफार्मर से सम्बद्ध बिजली केबल बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे जलने लगी। दियरा रोड के किनारे खंभे की केबिल जलने से बिजली आपूर्ति बंद कर देनी पड़ी। पूरी रात बिजली न होने से लोग बेहाल रहे। भीषण गर्मी की वजह से कूलर, एसी ठप रहे। लोगों ने किसी तरह रात बिताई। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं व बच्चों को हुई। एसडीओ जवाहर सिंह ने बताया कि केबिल जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। बदलवाकर आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...