उरई, अप्रैल 24 -- एट, संवाददाता । एट विद्युत घर में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे केबल में आग गई। इससे कोटरा, एट व पिरौना फीडर के 30 गांवों की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली जाने की वजह से लोग बिलबिला उठे तो वहीं, पानी संकट खड़ा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मचारी समस्या को दूर करने में जुटे रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली घर में ट्रैक्टर को लोहे के गाटर पर चढ़ा दिया। जिससे गाटर के नीचे बिछी केबिल में गाटर घुस गया और वह कट गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में फटा 400 केवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स, आधे गांव की बिजली आपूर्ति घंटों ठप देखते ही देखते आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप लिया कि अन्य केबिलों को भी जला दिया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में पावर ...