केबल जलने से कई मोहल्लों में बिजली गुल
प्रयागराज, अप्रैल 16 -- तापमान बढ़ते ही शहर की बिजली व्यवस्था पर दबाव दिखने लगा है। एबीसी (एरियल बंच केबल) बार-बार जलने की घटनाएं बढ गई हैं, जिससे कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। बुधवार देर रात से गुरुवार तक अलग-अलग इलाकों में केबल में आग लगने की घटनाओं ने बिजली आपूर्ति की पोल खोल दी। सबसे ज्यादा असर जोंधवल मोहल्ले में देखने को मिला, जहां देर रात केबल में आग लगने से तार टूटकर नीचे गिर गया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए तेलियरगंज उपकेंद्र से तत्काल आपूर्ति बंद कराई गई। थार्नहिल रोड पर भी हालात अलग नहीं रहे। यह भी पढ़ें- लोड बढ़ने पर धू-धूकर जल उठा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर यहां एक ही दिन में दो बार केबल में आग लगी, जिससे बार-बार बिजली कटौती करनी पड़ी। वहीं, 60 फीट रोड और कसारी-मसारी क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.