साहिबगंज, अप्रैल 4 -- साहिबगंज। शहर के रेलवे टेलीफोन एक्सचेंज से केबल चोरी करते धराये युवक को आरपीएफ ने शनिवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने बताया कि चोरी की घटना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को थाना लाकर पूछताछ की । युवक ने अपने कुछ सहयोगी के नाम बताएं हैं। उसके मामले में पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद मनीष को न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया है। उधर, गिरफ्तार युवक मनीष कुमार ने पूछताछ में बताया है कि वह चोरी के केबल को 500 रुपये प्रति किलो की दर से अंजुमननगर के एक शख्स को बेचा करता था। पिछले कुछ समय से वह चोरी के केबल उसे बेच रहा था। पूछताछ में उसने अंजुमननगर के उक्त व्यक्ति का नाम भी बताया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.