वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी। आरपीएफ, वाराणसी सिटी और सीआईबी ने केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रजवाड़ी स्टेशन के सिग्नल स्टोर से एक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी ने बताया कि पकड़े गए टेंगरा मोड़ निवासी अकबर, पड़ाव निवासी बबली, जलालीपुरा निवासी मरीना खातून और नसीमा के पास से लगभग 15000 रुपये के सिग्नल केबल बरामद किए गए हैं। आरोपी अकबर की निशानदेही पर दुलहीपुर (पीडीडीयू नगर) स्थित कबाड़ की दुकान से 9 पेंड्राल के साथ गोपाल सेठ को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने चोरी के केबल के साथ दो चोर व कबाड़ी दुकानदार को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...