केबल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भलस्वा डेरी इलाके में केबल चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच युवक का हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 20 वर्षीय राम के तौर पर हुई है। वह परिवार सहित भलस्वा डेरी की झुग्गियों में रहता था। परिजनों ने बताया कि 29 अगस्त को कुछ लोगों ने राम को चोरी के शक में पिटाई करने के बाद भलस्वा डेरी खत्ते के पास फेंक दिया था। इसके बाद घायल को राजन बाबू टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई लक्ष्मण ने भलस्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.