फतेहपुर, मई 2 -- फतेहपुर। राधानगर स्थित 220 पारेषण केंद्र से हरिहरगंज उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार की लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि उपकेंद्र के कर्मियों ने तत्काल राहत के कार्य शुरू कर दिए। शनिवार की सुबह राधानगर ट्रासंमिशन से आने वाली 33 हजार की मेन लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण हरिहरगंज उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई जिससे इस उपकेंद्र से पोषित होने वाले वर्मा तिराहा, कलेक्टरगंज, नप्पी का हाता फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं फाल्ट की जानकारी मिलने पर जेई जितेंद्र मौर्य के साथ उपकेंद्र के कर्मियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया जिसके फलस्वरूप आपूर्ति महज दो घंटे में बहाल हो सकी। जिसके बाद दोपहर में एक बार फिर केबल में काम करने के चलते उक्त उपकेंद्र से पोष...