केबल के विवाद में भाइयों को पीटा, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के आमामऊ बसवाही गांव निवासी रामेंद्र सिंह के बेटे दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 मई की रात करीब 10:30 बजे प्रवीण सिंह के दरवाजे के पीछे से गई बिजली के केबल को आरोपियों ने काट कर फेंक दिया। जब वह केबल समेटने लगा तो आरोपियों ने उसे और उसके छोटे भाई 18 वर्षीय विनय सिंह को भी मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित दीपक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही प्रवीण सिंह उर्फ कल्लू, प्रमोद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.