नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- चार्जिंग सॉल्यूशंस कंपनी URBN ने नया Blade 10000mAh Power Bank लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया पावर बैंक लेटेस्ट Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है और 25W तक की सुपरफास्ट वायरलेस चार्जिंग देने का दावा करता है। इसके अलावा इसमें 25W USB-C वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसे खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सफर या रोजमर्रा के काम के दौरान स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज रखना चाहते हैं।25W Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग URBN Blade की सबसे बड़ी खासियत इसका Qi2.2-certified 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। यह लेटेस्ट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है और कंपनी के मुताबिक, नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मैग्नेटिक व...