फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मजदूर ने अपने कमरे में गले से केबल का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरा और पोस्टमार्टम को भिजवाया। हिमायूंपुर गली नंबर पांच निवासी 36 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र सुरेश चंद्र लालऊ रोड स्थित एक फैक्ट्री में कांच का सामान पेकिंग करने का काम करता था। वह अपने माता-पिता, पत्नी और चार भाइयों के साथ एक ही मकान में रहता था। सोमवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए। देर रात अर्जुन अपने गले से केबल का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह छह बजे उसकी मां मिथिलेश जागकर उसके कमरे में पहुंची तो उसका शव पंखे के कुंदे से लटका देखकर चीख निकल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.