केबल काटकर भागते समय ग्रामीणों ने पकड़ा
प्रयागराज, जून 5 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बहादुरपुर ब्लॉक के पीछे विद्युत पोल से केबल काटकर ले जा रहे दो युवकों में एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उनकी पिटाई कर सरायइनायत पुलिस को सौंप दिया।बताया गया कि शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवक ब्लॉक के पीछे सराय लाहुरपुर गांव में विद्युत पोल से करीब 100 मीटर एलटी केबल काटकर भाग रहे थे तभी ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने घेर कर केबल सहित एक युवक को दबोच लिया। गर्मी में अघोषित कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने अपना गुस्सा उस पर उतारते हुए पिटाई कर दी। बाद में 112 नंबर पुलिस के हवाले कर दिया। हनुमानगंज फीडर के अवर अभियंता जंग बहादुर यादव ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जेई ने बताया पहले भी गोतावां और रमईपुर गांव से केबल काटने की घटनाएं हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.