सोनभद्र, मई 1 -- रेणुकूट। स्थानीय नगर के मुर्धवा इलाके में गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने बीएसएनएल की केबल काट दिए जाने से क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। इस घटना के चलते हजारों मोबाइल उपभोक्ताओं का नेटवर्क अचानक गायब हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएनएल विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। बीएसएनएल के एसडीओ इंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि मुर्धवा क्षेत्र में वी मार्ट पुलिया के पास कुछ दूरी तक केबल काट दी गई है। कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त केबल को ठीक किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद नेटवर्क को पूरी तरह बहाल कर दिया गया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.