गंगापार, अप्रैल 14 -- सैदाबाद। उतरांव थाना क्षेत्र के ढोली गांव में बीते सोमवार की रात चोरों ने मौका देख मुनीम यादव के नलकूप का ताला तोड़कर 50 मीटर केवल काट ले गए। जमीन में बिछाई गई केवल भी उठा ले गए। कमरे में रखा झटका मशीन एवं स्टेबलाइजर भी उठा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत तीस हजार रुपए के आसपास बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मुनीम यादव ने थाना उतरांव में देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.