प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- कुंडा। बाघराय थानाक्षेत्र के रोर गांव निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामसिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि 23-24 अप्रैल की रात करीब दो बजे गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क परियोजना के कार्य में लगे डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके घर के छज्जे में बंधे बिजली के केबल तोड़ते हुए भाग निकला। इससे पड़ोस के दीनानाथ मिश्र, सूर्य बक्श सिंह, भाई बृजेश सिंह के बिजली के केबल भी टूट गए। एक प्रिंटिंग प्रेस के कोने पर लगे बिजली के खम्भे को तोड़ दिया। पीड़ित दिनेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.