रामपुर, जून 6 -- रामपुर। ज्वाला क्लब वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित के.पी. सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में बाबा इलेवन और चोबर्स इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि संदीप सोनी एवं नलिन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं तथा ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। दिन में खेले गए पहले मुकाबले में बाबा इलेवन ने कैंपस इलेवन को 8 विकेट से पराजित किया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में अजीतपुर 11 व आरसीसी की शानदार जीत कैंपस इलेवन की टीम के कप्ता...