केपी सिंह ने संभाला होटल रिसॉर्ट्स एंड भूमि भवन चेयरमैन का पद
काशीपुर, अगस्त 9 -- काशीपुर। उद्योगपति केपी सिंह ने कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के होटल, रिसॉर्ट्स एवं भूमि-भवन प्रकोष्ठ के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पांच दशकों से अधिक के व्यावसायिक अनुभव वाले केपी सिंह को क्षेत्र की आर्थिक और औद्योगिक परिस्थितियों की गहरी समझ है। उन्होंने उत्कृष्टता, नवाचार और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति से व्यापार एवं उद्योग जगत को उनके अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व का लाभ मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- कुम्हार समाज उत्थान संगठन के अध्यक्ष बने लक्ष्मी चंद प्रजापति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.