केपी कॉलेज में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने से छात्रों को परेशानी
मधेपुरा, जून 20 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज केपी कॉलेज में आयोजित स्नातक परीक्षा के दौरान वाहन पार्किंग की व्यवस्था से छात्रों और अभिभावकों में काॅलेज प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। कॉलेज परिसर में अभिभावकों के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद कई लोगों को सड़क किनारे और कॉलेज के बाहर वाहन खड़ा करने की मजबूरी बनी हुई है। छुट्टी के समय एनएच 107 पर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे आवागमन करने वाले आमलोग सहित छात्र-छात्राओ को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर काॅलेज प्रशासन को गंभीर होना चाहिए। समस्या को लेकर स्थानीय छात्र नेताओं सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आपत्ति जताई है। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.