केपी उच्च संस्थान के 20 विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक
प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के 16 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में केपी उच्च शिक्षा संस्थान, झलवा के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रियंका सिंह (एमए शिक्षाशास्त्र), सोनल मौर्य (एमकॉम) और आकांक्षा केसरवानी (एमए समाजशास्त्र) को स्वर्ण पदक मिलेगा। रजत पदक अंकित द्विवेदी, दीपिका कुशवाहा, नंदिनी द्विवेदी, श्रृंखला यादव, सत्येंद्र सिंह, महिमा सिंह, दीक्षा वर्मा और आलोक विश्वकर्मा को मिलेगा। कांस्य पदक दीप्ति वर्मा, फलक खान, पूजा गुप्ता, प्रिया कुमारी, दिव्यांशी सिंह, शेफाली सिंह, रोशन कुमार, दीक्षा श्रीवास्तव और साक्षी सिंह को प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रज्जू भय्या विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बेटियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.