प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी छात्रावास में बुधवार को औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एनके शुक्ल एवं कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास के कुल 84 कक्षों का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें से 57 कक्ष ऐसे पाए गए जिनपर अनधिकृत व्यक्तियों का कब्जा था।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन 57 कक्षों को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए तत्काल प्रभाव से तालाबंदी कर दी, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कर्नलगंज क्षेत्र के एसीपी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कर्नलगंज एवं इंस्पेक्टर शिवकुटी सहित पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू के पीजी ह...