चक्रधरपुर, जून 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल सभागार में शनिवार को नर्सरी से कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास, सकारात्मक पालन-पोषण तथा विद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के शिक्षाविद अजितेश षाड़ंगी, प्रभारी प्राचार्य परमानंद झा, अभिभावक संजू देवी एवं प्रीतिद्वारा शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर अजितेश षाड़ंगी, प्रभारी प्राचार्य परमानंद झा समेत काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...