केपीएस में प्रकृति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ
आदित्यपुर, अगस्त 9 -- गम्हरिया। केरला पब्लिक स्कूल में शनिवार को किचिरमिचिर-द वॉयस ऑफ नेचर की ओर से प्रियम मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से प्रकृति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रकृति के अवलोकन, पर्यावरण संरक्षण और आसपास मौजूद जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पक्षियों की 12 प्रजातियों की जानकारी दी गई। उनके स्वरूप, व्यवहार, आवास, आवाज और पर्यावरण संतुलन में भूमिका के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को पक्षियों की पहचान के लिए उनके आकार, रंग, चोंच, उड़ने के तरीके और आवाज का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग प्रकृति और वन्यजीवों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.