कौशाम्बी, मार्च 28 -- कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भीटी में विद्यालय का वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम बच्चों ने नृत्य, गीत, संगीत वाद्ययंत्रों एवं अपने अभिनय के संगम से अपनी प्रतिभा के सप्तरंग को जीवंत करते हुए मंच पर इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिद्धि-सिद्धि एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक चायल एवं रिद्धि-सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटशन के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया। स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों का ग्रेजुएशन-डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ग्रेजुएशन कैप और गाउन पहनकर समारोह की शोभा बढ़ाया। बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए शील्ड प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जूनियर केजी के विद्य...