पाकुड़, मार्च 16 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रीता चांडाई स्थित केपीएस गैरेज में शनिवार की रात करीब 8 बजे काम को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना अंतर्गत महापुर निवासी इलेक्ट्रीशियन लालबाबू अंसारी (19 वर्ष) की उसके ही साथी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गैरेज में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लालबाबू और आरोपी अजमत अंसारी (ग्राम चांदडीह, थाना कुंडा, जिला देवघर) के बीच काम को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी बीच मिस्त्री का काम करने वाले अजमत ने लालबाबू की पीठ पर चाकू से एक जोरदार वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल लालबाबू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा ले जाया गया, जहां से उसे दुमका रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.