केपीएस के बच्चों ने कचरे से तैयार की आकर्षक कलाकृतियां
आदित्यपुर, अगस्त 23 -- गम्हरिया। केरला पब्लिक स्कूल में शनिवार को वेस्ट टू वंडर नामक रचनात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विषय था-तीन आर : कम करें, पुन: उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें। प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। अकादमिक निदेशक लक्ष्मी आर. ने कहा कि बच्चों में कम उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। विद्यार्थियों ने पुराने कपड़ों, अंडों के डिब्बों, चॉकलेट के रैपर और रोजमर्रा की अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक एवं उपयोगी कलाकृतियां तैयार कीं। प्रदर्शनी का आयोजन प्रिंसिपल रश्मि सिन्हा एवं वाइस प्रिंसिपल रश्मि ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ। यह भी पढ़ें- Adityapur News: वेस्ट टू वंडर से कबाड़ को रचनात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.