केपीएस की सीसीएसी मुहिम को मिला नेक्सस ऑफ गुड अवॉर्ड
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और बच्चों को सक्रिय करने वाली राष्ट्रव्यापी मुहिम के लिए केरला पब्लिक स्कूल्स (केपीएस) को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। स्कूल की संस्थापक उपाध्यक्ष विजयाम कार्था और अकादमिक निदेशक लक्ष्मी को 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित पांचवें नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी भी मौजूद थीं। यह सम्मान 'क्लासरूम्स टू क्लाइमेट एक्शन क्रूसेडर्स' (सीसीएसी) अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के प्रयास के लिए दिया गया।अभियान की शुरुआत विजयाम कार्था ने की थी। इसके तहत स्कूलों में जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, कचरा प्रबंधन, सामुदायिक सशक्तिकरण और जलवायु कार्रवाई जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.