केपीएस की टीम ने जीता मुकाबला
अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़ । फ्रेंड्स क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का नौवां मैच केपीएस व थंडर स्ट्राइकर के बीच लेफ्टिनेंट नाहर सिंह क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। अध्यक्ष प्रशांत रेजिडेंसी ने बताया कि थंडर स्ट्राइकर ने 147/7 विकेट के नुकसान पर बनाएं, जिसमें तनिष्क के नाबाद 35 रन चिराग 27 विषु 21 और अभिषेक 16 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी केपीएस की टीम में अभिषेक और संस्कार ने 12.3 ओवर में 150 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अतिथि माधव ने लकी को मैन ऑफ द मैच मैच, चिराग को इलेक्ट्रिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर प्रशांत रेजीडेंसी जोन्टी, सोम, लकी, जीतू, आशु, साइमोंड आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.