केपीएस : अभिभावकों की शिकायत पर मिलेगा रेफरेंस नंबर
जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- जमशेदपुर। केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) मानगो ने अभिभावकों के संवाद को आसान एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष वेब एप 'kpsparentsvoice.com' का उद्घाटन किया। अब अभिभावकों को विद्यालय से जुड़ी समस्या, सुझाव या शिकायत दर्ज कराने के लिए स्कूल परिसर आने की जरूरत नहीं होगी। वे मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे अपनी बात प्रबंधन तक पहुंचा सकेंगे।इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य शिकायत एवं सुझावों को सीधे संबंधित स्तर तक पहुंचाना तथा समाधान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। प्रत्येक मामले के लिए अलग संदर्भ संख्या (रेफरेंस नंबर) उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभिभावक कार्रवाई की स्थिति देख सकेंगे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि रजी नौशाद एवं वरिष्ठ अभिभावक प्रतिनिधि मुख्तार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: केपीएस: अभिभावकों की शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.