चतरा, जनवरी 6 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। घने कोहरे एवं ठंड के बावजूद प्रखंड के बीके स्कूल खेल मैदान में सोमवार को बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट केपीएल सीजन-4 का उद्घाटन किया गया। यह उद्धाटन मुख्य अतिथियों द्वारा पिच पर बैटिंग और बॉलिंग कर किया गया। मैच के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रखंड प्रमुख इन्दु देवी, बीडीओ सुनील प्रकाश, मुखिया सुप्रिया कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि बद्री दांगी उपस्थित रहे। खेल शुरू होने से पूर्व मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और दर्शकों ने सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया गया। दर्शको को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्...