कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन के तत्वावधान में क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (केपीएल-3) की चारों टीमों की जर्सी का अनावरण खलासी लाइन स्थित एक होटल में किया। यह क्रिकेट लीग 24 फरवरी से शुरू होगी। जर्सी लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप जैन, अंकुर खंडेलवाल और अंकित ओमर मौजूद रहे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि केपीएल का उद्देश्य कानपुर के युवाओं को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह लीग विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाती है, जो व्यस्त दिनचर्या के कारण अपने खेल कौशल का प्रदर्शन नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि लीग के पिछले दोनों सीजन दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए बेहद रोमांचक रहे और इस बार भी युवाओं से उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.