बोकारो, मार्च 6 -- गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड के बड़की सिधाबारा के बिरहोर टंडा के निकट मैदान पर कोनार प्रीमियर लीग सीजन-2 का बहुप्रतीक्षित महा फाइनल मुकाबला द राढ़ सनराइज जरिया हुरलुंग और टॉप हिल 11 झुमरा पहाड़ के बीच खेला गया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टॉप हिल 11 झुमरा पहाड़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक जयराम महतो तथा गोमिया विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा महतो मौजूद रहीं। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व उपविजेता टीम सहित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चतरोचट्टी मुखिया महादेव महतो, हुरलुंग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो व सीधाबरा पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.