दुमका, अप्रैल 19 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। केपीएल जूनियर सीजन 9 के फाइनल मुकाबले में फ्रीडम फाइटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनकी लायंस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर सनकी लायंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसके बाद फ्रीडम फाइटर टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनकी लायंस की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और पूरी टीम 8.1 ओवर में केवल 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फ्रीडम फाइटर के कप्तान लव ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- डीपीएल : ब्लैक रॉयल्स की टीम 10 पॉइंट बनाकर पहला स्थान पर बरकरार वहीं बल्लेबाजी में मनीष पांडे ने शानदार 53 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.