केन बीयर और देसी शराब के साथ गिरफ्तार
आरा, जून 22 -- बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बहोरनपुर और बिहिया थानों की पुलिस ने सोमवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर केन बीयर और देसी शराब समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गंगा नदी किनारे सुहिया भागड़ घाट के समीप से यूपी से बिहार में लायी रही शराब जब्त की गई है। बताया कि धंधेबाज दो बाइक पर शराब लादकर आ रहे थे, परंतु पुलिस को देखकर बाइक पर लदी किंगफिशर ब्रांड की 66 केन बीयर छोड़कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बीयर समेत दो बाइक जब्त कर ली है। जब्त की गयी बाइक के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
गिरफ्तारी की जानकारी बिहिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 लीटर देसी महुआ शराब समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये धंधेबाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.