हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- मौदहा, संवाददाता। केन नदी में सवारियों को पार उतारकर अकेले आ रहे नाविक की नाव नदी की जलधारा के बीचोंबीच असंतुलित होकर पलट गई। जिसके चलते नाविक नदी की गहराई में समा गया। जब तक ग्रामीण उसकी मदद को पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मशक्कत के बाद नाविक का नदी से शव निकाला गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। सिसोलर थानाक्षेत्र के बैजेमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय शिवप्रकाश पुत्र बदलू केन नदी में नाव से सवारियों को एक पार से दूसरे पार लगाने का काम करता है। नदी के पार बांदा जनपद के गांव पड़ते हैं। दोनों तरफ के ग्रामीणों की नाव से आवाजाही होती है। नाव चलाकर ही शिवप्रकाश अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। इसके अलावा मजदूरी भी कर लेता है। मंगलवार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.