गंगापार, जुलाई 26 -- यूपी एआईकेएमएस के गौहनिया में चल रहे दो दिवसीय सम्मेलन का दूसरे दिन रविवार को समापन हुआ। इसमें गरीबों को भूमि देने, जबरन विस्थापन का विरोध, कृषि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने तथा माफिया की लूट पर रोक और यमुना में नावों द्वारा बालू खनन शुरू करने के आह्वान किया गया। अखिल भारतीय किसान मज़दूर सभा यूपी सम्मेलन का समापन आज क्रांतिकारी गीतों के साथ हुआ, जिन्होंने नेताओं को घरों के आराम को छोड़कर किसानों से जुड़े जीवन-मरण के मुद्दों पर जनता को संगठित करने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में केन बेतवा रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही महिलाओं और युवाओं को ग्रामीण रोजगार, सभी सरकारी ठेका एवं योजना आधारित नौकरियों में न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने, सरकारी स्कूलों को खोलने एवं शिक्षा में सुधार, भूमि सीम...