सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा स्थित हनुमान चेकपोस्ट पर गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल की टीम ने जांच के दौरान केन्या मूल की दो विदेशी महिलाओं को संदेह के आधार पर रोका। जांच में दोनों के पास वैध पासपोर्ट व भारतीय वीजा पाया गया। उनके सामान व व्यक्तिगत तलाशी में भी कोई अवैध वस्तु नहीं मिली। महिलाओं की पहचान एवरलीन वांजिरू मुचिरी और रूथ नजेरी के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में अलग-अलग शहरों से होते हुए सीतामढ़ी पहुंचने और वहां से नेपाल जाने की जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल के आवेदन के अनुसार, हनुमान चेकपोस्ट से तीसरे देश के नागरिकों के आवागमन की अनुमति नहीं है। दोनों के सीतामढ़ी पहुंचने की सूचना विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को नहीं देने के कारण मामले के सत्यापन के लिए सोनबरसा थाने को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने दोनों महिल...