वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि मछुआ एससी आरक्षण लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की जाएगी। केवट, मल्लाह, बिंद आदि जातियां अनुसूचित जाति के आरक्षण की हकदार हैं। इससे आरक्षण की लड़ाई को बल मिलेगा। डॉ. संजय निषाद शुक्रवार दोपहर नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित राजनैतिक एकता महार Rally में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

निषाद समाज की शक्ति उन्होंने कहा कि निषाद समाज अब जान गया है कि सत्ता की चाभी में पॉवर है। यानी, जिसका दल, उसका बल और उसकी समस्या का हल। मत्स्य मंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस ने हक छीना, हम उन्हें सत्ता में नहीं आने देंग...