केन्द्र सरकार से अनुच्छेद 341 से धार्मिक प्रतिबंध हटाने की मांग
लखनऊ, अगस्त 10 -- राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने केंद्र सरकार से अनुच्छेद 341 से इस धार्मिक प्रतिबंध को हटाने की मांग की । मौलाना रशादी ने 10 अगस्त 1950 को तत्कालीन सरकार द्वारा राष्ट्रपति का अध्यादेश लाकर अनुच्छेद 341 के तहत अनुसूचित जाति की सूची में लगाए गए धार्मिक प्रतिबंध को पसमांदा मुसलमानों और ईसाइयों के साथ ऐतिहासिक अन्याय बताया। मौलाना रशादी ने कहा कि 10 अगस्त 1950 का दिन पसमांदा मुसलमानों और ईसाइयों के लिए अन्याय का वह काला दिन है, जिसकी कीमत आज भी करोड़ो लोग चुका रहे हैं। कौंसिल पहले दिन से इस भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर रही है और इस मुद्दे को लेकर दो दहाई से जागरूकता अभियान, आंदोलन, भूख हड़ताल व अन्य अभियान चलाती रही है और आज के दिन को अन्याय दिवस के रूप में मनाती रही है। मौलाना रशादी ने कहा कि आज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.